फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि और नामदेव महाराज की जयंती मनाई

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी जयंती मनाते सपाई।
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता और जिला महासचिव आरिफ हबीब के संचालन में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्याम बहादुर पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। गोष्ठी को वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद्र प्रभाकर और महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूनम मौर्य, अजय मौर्य, दीपक आर. विश्वकर्मा, अनवर उल हक गुड्डू, अरशद कुरैशी, कमालुद्दीन अंसारी, अशफाक मंसूरी, रवि यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें