पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : jounpur
समाजवादी पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद और नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाल कर पीएम मोदी और पेट्रेलियम मंत्री का पुतला कोतवाली चौराहे पर दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डीजल और पेट्रेाल में की गई मूल्य वृद्धि जनहित में नहीं है। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीवादी विचारधारा की सरकार है। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। गरीब और गरीब हो रहा है। डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थ एवं अन्य वस्तुओं को दाम बढ़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर के सरकार बनाने का काम किया है।
इस मौके पर अनवार आब्दी, श्यामजी यादव, कमालुद्दीन अंसारी, शकील माज, गजाली, जकी हुसैन,आदि मौजूद थे।
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अुनसार पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। बदलापुर का अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल 2.50 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 2.22 रूपये की वृद्धि की गयी है। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष तथा संचालन सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर योगेश त्रिगुनायत, लालता प्रसाद, राय अवीन्द्र प्रताप, अम्बिका यादव, जीतेन्द्र, रामदयाल, सुरेन्द्र निगम, विनोद त्रिगुनायत आदि मौजूद थे।