फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- हिंदू-मुस्लिम से माहौल बिगाड़ रहे बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। पूर्व सीएम अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच जुबानी विवाद पर मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक्स पर पोस्ट कर मामले का गर्मा दिया है। उन्होंने लिखा, जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है तो अपनी छवि सुधारने के लिए वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश-प्रदेश का माहौल खराब करते हैं। यही सिखाते हैं, ये अपने प्रवचन में। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य की फोटो भी पोस्ट की है। सांसद के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने इसे सत्य और साहस की आवाज बताया तो कुछ ने इसे संत समाज के खिलाफ बयान करार दिया। सांसद प्रिया सरोज की पोस्ट को राजनीतिक गलियारों में अनिरुद्धाचार्य पर सीधा निशाना माना जा रहा है। उन्होंने पोस्ट में यह भी संकेत दिया है कि धार्मिक मंचों से समाज को बांटने वाली बातें की जा रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र और सांस्कृतिक समरसता के खिलाफ है। उनकी यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है, जब अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव के वायरल वीडियो और टिप्पणियों ने राजनीति काे गर्मा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें