फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा विधायक ने सुजानगंज को नगर पालिका बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सपा के विधायक पंकज पटेल ने विधानसभा सत्र के दौरान सुजानगंज को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग उठाई है। इसके अलावा मुंगराबादशाहपुर में बाईपास, खेल स्टेडियम का भी मुद्दा उठाया। विधायक ने प्रयागराज महाकुंभ जा रहे लाखों श्रद्धालुओं के जाम में फंसने से हो रही समस्याओं पर सदन में सत्ता पक्ष को घेरा।
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर में बाईपास बना होता तो महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को इतनी दिक्कत नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने मछलीशहर बरईपार से होते हुए उसरा बाजार, सुजानगंज बरईपार से होते हुए सिकरारा व मुंगरा बादशाहपुर से जंघई तक के लिए सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। मुंगरा बादशाहपुर में खेल स्टेडियम बनाने की मांग पर 3 साल बीतने के बावजूद न बनने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने करनौली ग्राम सभा में यादव, पाल बस्ती, कुरूडिया ग्राम सभा में मुसहर बस्ती में जल्द विद्युतीकरण की मांग की। असवां ग्राम सभा में यादव, अनुसूचित व पाल बस्ती, गोहानी में पाल व पटेल बस्ती, दान ग्राम सभा में पटेल व चौहान बस्ती, रामगढ़ा में बिंद व प्रजापति बस्ती, देवकली में कुम्हार बस्ती में विद्युतीकरण की मांग दोहराई। कहा कि कई बार प्रस्ताव देने के बाद भी नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें