फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया ये आरोप

Sat, 21 Sep 2024 03:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

मछलीशहर के पूर्व सांसद और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने अपनी ही पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मछलीशहर के पूर्व सांसद और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज की तहरीर पर बरसठी ब्लॉक के सपा के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि विवेक यादव ने सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। उसी अभद्र टिप्पणी को लेकर विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष के बीच तल्ख बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में दोनों तरफ से काफी तल्ख आवाज में बात करते सुना जा रहा है। 

विधायक तूफानी सरोज सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने की बात कहते हुए ब्लॉक अध्यक्ष को डांट रहे हैं। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष वायरल ऑडियो में अपना पक्ष रख रहे हैं। विधायक की ओर से दुकान पर चढ़ने की बात कही गई। इस पर ब्लॉक अध्यक्ष ने विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इस बीच विधायक ने शाम को तहरीर देकर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव पर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया है। पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें