फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा विधायक ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील बार के सभागार में प्रमाणपत्र के साथ खड़े अधिवक्ता। बार एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मछलीशहर। तहसील सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अधिवक्ताओं को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किया। कहा कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सिस्टम से लड़कर न्याय दिलाने का काम अधिवक्ता के अलावा और कोई नहीं कर सकता है। एक गरीब की आशा जब हर तरफ से टूट जाती है और वह न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाता है तो उसकी अंतिम उम्मीद उसका अपना वकील होता है। देश की आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी चाहे वह मोहनदास करमचंद गांधी हो, चाहे बाल गंगाधर तिलक हो, चाहे संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, चाहे सरदार वल्लभभाई पटेल हो, सभी मूल रूप से वकील थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अवनींद्र दुबे, संतोष यादव, रतनलाल गुप्ता, विनय मौर्य, संदीप श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें