फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों की हितैषी है सपा सरकार

Fri, 05 Jun 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने चार मई को मुलायम सिंह यादव आईएएस स्टडी सेंटर का उद्घाटन करके मुस्लिम शिक्षित नौजवानों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का सुनहरा मौका दिया है।
विज्ञापन


यह प्रदेश के मुस्लिमों की तरक्की की पहल है। सपा सरकार मुसलमानों की सच्ची हितैषी है। मुख्यमंत्री ने उर्दू को रोजी रोटी से जोड़कर मुस्लिमों को उज्ज्वल भविष्य देने का कार्य किया है।

 99 मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करने के साथ ही 4280 उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति की। उक्त बातें समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याद अली ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रेस वार्ता
विज्ञापन


के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर उर्दू को दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया था।

वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव  समाज के सभी वर्गों को खुशहाली, तरक्की  व भाईचारगी के रास्ते पर लाने के  पक्षधर हैं। इससे समाज में सौहार्द का वातावरण बनता है।

सपा सरकार मुस्लिमों की भलाई के लिए काफी काम किया है। इसके लिए कई योजनाओं का संचालन भी किया। जिससे मुस्लिम वर्ग के लोग आगे बढ़ सके। इस अवसर पर श्यामबहादुर पाल, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, पूनम मौर्या, मजहर आसिफ, हिसामुद्दीन, गजराज यादव, डा.रियाज आलाम, शकील मंसूरी, आरिफ हबीब व डा.परवेज आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें