करंजाकला के जासोपुर में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यकर्ता।
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने बुधवार को कहा कि अखिलेश सरकार ने सभी जातियों, धर्म के लोगों का विकास किया है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मिशन 2017 की चुनावी लङ़ाई में फिर से फतह दिलाकर सरकार बनानी है।
जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर के मैदान में वह सपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ताओ को अपनी जिम्मेदारियो को समझनी होगी। सपा ने प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोङ़ा है।
सदर विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं के दम पर ही वह लड़ाई जीतेंगे। इसके पूर्व आये हुए मंत्री विधायकों का जावेद सिद्दीकी ने स्वागत किया। कार्यक्त्रस्म में अभिनेता विजय लाल यादव व अभिनेत्री रजनीगंधा ने अपने गीतों से सम्मेलन में समा बाध दिया।
सभा को जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, जितेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव श्यामलाल, जिलाध्यक्ष राजनारायण विन्द , पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, पूनम मौर्य, विधान सभा अध्यक्ष गजराज यादव्र लालचंद यादव, श्यामबहादुर पाल, जितेन्द्र यादव, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सदर रनजीत सोनकर बबलू, मुकेश यादव, बाकेलाल गुलाब
यादव, राजमन यादव मुन्ना,साहब लाल, आदि ने संबोधित किया । संचालन रियाज अहमद ने किया। करंजाकला : सपा सम्मेलन में बसपा नेता राजेश कुमार लपरी के नेतृत्व में कई लोगों ने व भाजपा से चार लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।