फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कराची जेल में बन्द मछुआरों के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सदन में उठाएंगे मुद्दा

Sun, 04 May 2025 08:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

कराची जेल में बंद मछुआरों के पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला और सदन में उनकी रिहाई के मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया।  
 
विज्ञापन
कराची जेल में बंद मछुआरों का परिवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की कराची जेल में बंद मछुआरों के पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल  मिलकर  ढाढ़स बंधाया। सपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम लौटन निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के माध्यम से मछुआरों की रिहाई का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा के सदन में उठाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को शाम पहुंचे उक्त ने परिवार  की मदद के साथ  वतन वापसी की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। कहा कि निषाद मछुआरा समाज के जौनपुर, गाजीपुर, बलिया,सुल्तानपुर, भदोही आदि जिले के लोग गुजरात व महाराष्ट्र जाकर बङे मत्स्य व्यापारियों के यहाँ  समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते हैं।

अक्सर समुद्र में दूर जाने के बाद सीमा का ध्यान नहीं रहता और सामुद्रिक सीमा उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तानी नौसेना के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिले के 150 से अधिक बिन्द,मल्लाह,केवट पाकिस्तान की कराची जेल में बन्द हैं। कराची जेल में सैकङों मछुआरे 2020 से ही बन्द हैं,जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष है।
विज्ञापन


जीविकोपार्जन के लिए गुजरात जाकर बतौर मजदूर समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते थे।इनके बीबी-बच्चे,माता-पिता बदहाली व अभाव की जिन्दगी जी रहे हैं।सबको स्वदेश वापस लाने के लिए सपा आवाज उठाएगी। मृत घुरहू के परिवार को पार्टी द्वारा आर्थिक सहायता देने पर भी विचार किया जा रहा है।

प्रतिनिधि मंडल के साथ डा.मनोज कुमार यादव,ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ये मछुआरे अभी भी है कराची जेल में मछलीशहर क्षेत्र के विनोद कुमार बिन्द ग्राम-बसिरहां/सराय युसूफ,मछलीशहर, जौनपुर, लालमणि बिन्द, ग्राम-नंदापुर/बसिरहां,मछलीशहर,जौनपुर,सुरेश कुमार बिन्द,ग्राम-नंदापुर/बसिरहां,मछलीशहर,जौनपुर, मुलायम बिन्द, ग्राम-घाटमपुर-बरसठी,जौनपुर,राजनाथ बिन्द, ग्राम-डेवढ़िया-घघरिया,मछलीशहर, जौनपुर व नीरज कुमार बिन्द, सुरियावां,भदोही कराची जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें