जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बडऊर निवासी आजाद बिंद की हत्या के मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक आजाद बिंद के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर नामजद अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सपा प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, सरकार से 1 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की गई। सपा प्रतिनिधिमंडल ने कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए जंगलराज की संज्ञा दी। सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगी। प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, ज़िला सचिव रामकेश बिंद, श्याम नारायण बिंद, जितेंद्र बिंद, दिनेश निषाद, अखिलेश बिंद आदि रहे। संवाद