समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को शाहगंज पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खुटहन के पिलकिछा गांव में उन्होंने खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजूदेई के पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य समेत तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।