फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्ने यौमुन्नबी पर व्यवस्था हो दुरुस्त

Mon, 22 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्र दर्शन के अनुसार तीन, चार जनवरी को शहर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक  जलसा जश्ने यौमुन्नबी व जुलूस मदहे सहाबा की तैयारी को लेकर मरकजी सीरत कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में जुलूस से पहले शाही ईदगाह से लेकर अटाला मस्जिद तक की सड़क को गड्ढामुक्त किए जाने की मांग

 की गई है। इसके अलावा 24 दिसंबर से ही शहर में रात को बिजली की कटौती से मुक्त करने, जुलूस में आए लोगों की सुविधा के लिए दो एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की व्यवस्था किए जाने, नगरपालिका की ओर से
विज्ञापन


चार टैंकर पानी की व्यवस्था और अग्नि शमन वाहन की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जुलूस को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।

 इस मौके पर लालमोहम्मद राईनी, नेयाज ताहिर शेख, शकूल मंसूरी, अरशद कुरैशी, फिरोज, डा. रेयाज आलम, सभासद इरसाद मंसूरी, खालिद एडवोकेट, शहाबुद्दीन, रौशन अली, शोएब खां आदि रहे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें