फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सौम्या बिंद का धरना समाप्त, डीएम-एसपी को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय थाना क्षेत्र में एक मई को बरात लेकर जाते समय आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 जून से चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। मृतक की बहन सौम्या बिंद ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को मंगलवार की रात ज्ञापन सौंपा। प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सौम्या बिंद ने आरोप लगाया था कि मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी के विरोध में वह ग्रामीणों के साथ 18 जून से धरने पर बैठी थीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद सौम्या बिंद ने धरना समाप्त कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धरना समाप्त हो गया है और धरने पर बैठे लोग अपने-अपने घर लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें