फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल देकर दूकान की जगह मांगी

Sat, 21 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही पुल के फुटपाथ के दूकानदारों ने शुक्रवार को सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान के नेतृत्व में एडीएम गंगाराम को गुलाब का फूल भेंट कर दुकान लगाने की जगह मांगी। दूकानदार और कांग्रेसी हाथों में गुलाब लेकर रघुपति राघव राजाराम भजन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहर के शाही पुल पर दो दशकों से दुकान लगा रहे सौ से अधिक गरीब परिवारों को रोजी रोटी के लाले पड़ने वाले हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक नए अंदाज में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत दिनों पुलिस ने शाही पुल के फुटपाथ पर दुकान लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया था। ऐसे में उनके सामने रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। कई घरों में तो तीन दिन से चूल्हे नहीं जले हैं। खुर्शीद अनवर खान, मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज राय, सत्यवीर सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बहाने गरीबों को परेशान किया जा रहा है। यदि अतिक्रमण हटाना है तो पहले ओलंदगंज, जेसीज, चहारसू, नवाब युसूफ रोड, मल्हनीपड़ाव, रूहट्टा सहित अन्य इलाकों से अतिक्रमण हटाया जाए।

ओलंदगंज से वाजिदपुर तिराहे से अतिक्रमण करके ही बड़ी इमारतें खड़ी कर दी गई हैं, जिस पर हाथ डालने से जिला प्रशासन कतरा रहा है।  इस मौके पर तौकीर खान, जयमंगल यादव, अनंत, लल्लू सलमानी, सूरज मोदनवाल, नसीम अहमद, सिकंदर, नवनीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें