फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोनानंदन बक्शा बना यादवेश क्रिकेट मेला का चैंपियन

विज्ञापन
बक्सा यादवेस कप के साथ विजेता टीम को शिल्ड देते मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव। संवाद - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
विज्ञापन
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में श्री यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के बेस्ट ऑफ थ्री के फाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार को सोनानंदन बक्शा की टीम उपविजेता खेमपुर सुजानगंज को 2-1 से पराजित कर फाइनल विजेता बन गई। पहले मुकाबले में सोनानंदन बक्शा ने छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री राम मनोहर लोहिया खेमपुर सुजानगंज ने नौ ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरे मुकाबले में सोनानंदन बक्शा की टीम ने पांच विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेमपुर सुजानगंज की टीम 120 रन ही बना सकी। तीसरे फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री राम मनोहर लोहिया खेमपुर सुजानगंज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 101 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनानंदन बक्शा की टीम ने नौ विकेट से मैच जीतकर यादवेश क्रिकेट का फाइनल जीत लिया। मैच की कमेंट्री दीपक यादव, विनोद यादव, सौरभ यादव, कुंदन सोनी ने किया। स्कोरिंग आकाश यादव, भीम राव, विमल यादव व ऑनलाइन प्रसारण मो. शम्स आलम ने किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि मल्हनी विधायक लकी यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कलीम गौसी शेख, अजय यादव डिंपल, नन्हकू यादव, प्रधान ज्योति यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें