फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत रख पुत्र की दीर्घायु की कामना

Tue, 06 Oct 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र की दीर्घायु और सलामती के लिए सोमवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को विधि विधान से पूजा की गई। नदी और तालाबों के पास व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। वहीं फलों की खरीदारी के लिए दिनभर लोग व्यस्त दिखे। पूजा के चलते शहर में दिन भर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


जीवित्पुत्रिका के मौके पर दोपहर बाद शुरू हुआ पूजा-पाठ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शहर के गोपी घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट, शिव घाट, गूलर घाट सहित अन्य स्थानों पर व्रती महिलाओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए जुटी। महिलाओं ने विधि विधान से पूजाकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। सोमवार को शहर के ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, मानिक चौक, पालीटेक्निक चौराहा, सिपाह, वाजिदपुर दक्षिणी आदि स्थानों पर सजी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।

फल महंगे होने के बावजूद लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। सुबह महिलाओं ने निराजल व्रत रखा और शाम को स्नान कर नए कपड़े पहने और समूह में नदी या तालाब के पास जाकर विधि विधान से पूजा कर पुत्र की दीर्घायु और तरक्की की कामना की।
विज्ञापन


कुछ महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजन करने नदी घाटों पर पहुंचीं। पूजा के बाद जलता हुआ दीपक लेकर घर पहुंचीं। पूजा में इस्तेमाल किया गया जिउतिया का धागा बेटों को पहनाया गया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीवित्पुत्रिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में पर्व पर पूजा अर्चना की धूम रही। काफी संख्या में लोग पूजा अर्चना में शामिल हुए।
विज्ञापन

उधर, सुरक्ष्ाा की दृष्टि से घाटों और सार्वजनिक स्थ्ाानों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्थ्ाा की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें