फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की लाश मिलने के दूसरे दिन गन्ने के खेत में मिला बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की लाश मिलने के दूसरे दिन उसके तीन वर्षीय बेटे का भी शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी अनिल पटेल की पत्नी किरन (30) शुक्रवार की शाम से ही अपने तीन वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला तो उनके ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी थी। परिजन खोजबीन में लगे थे, तभी रविवार की शाम घर से करीब दो किलोमीटर दूर कसियांव गांव में एक पंपिंगसेट के कुएं से किरन का शव बरामद हुआ था। उनका शव साड़ी के सहारे फंदे पर कुएं में लटक रहा था। उनके गले पर धारदार हथियार से कटे के निशान थे। जिससे आशंका जताई गई कि उनी हत्या कर शव को कुएं में लटका दिया गया है। किरन के साथ घर से लापता बेटे के बारे में पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस बीच सोमवार को सुबह सैदूपुर गांव में गन्ने के खेत से गुजर रहे लोगों को खेत से उठ रही दुर्गंध का एहसास हुआ तो करीब से जाकर देखा। वहां बालक कार्तिक का शव पड़ा था। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति अनिल, ससुर रामचंद्र को कल से ही हिरासत में लिया है। मृतका के भाई उत्कर्ष पटेल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार रात को ही मृतका के पति अनिल पटेल, सास दुलारी देवी, ससुर रामचंद्र, चचिया ससुर शिवचरन, हरिचरन, चचिया सास सुमन देवी, चचेरा देवर मुन्ना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेंद्र पांडे ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें