फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कहीं कुर्सी बचाने तो कहीं दोबारा काबिज होने की जद्दोजहद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। निकाय चुनाव में इस बार काफी दिलचस्प मुकाबले होने के आसार हैं। कहीं विरासत संभालने की जद्दोजहद है तो कहीं विरासत को बचाने को लेकर समीकरण बनाए जा रहे हैं। जिले की 12 नगर निकायों में से तीन कचगांव, गौराबादशाहपुर और रामपुर में तो पहली बार निकाय चुनाव हो रहा है, लेकिन बाकी सभी निकायों में मुकाबले दिलचस्प होने वाले हैं। क्योंकि कहीं निवर्तमान चेयरमैन अपनी कुर्सी बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं तो कहीं पूर्व चेयरमैन कुर्सी पर पुन: काबिज होने के लिए राजनीतिक के मंझे हुए लोगों के साथ रणनीति तैयार कर रहे हैं।जौनपुर नगर पालिका में बसपा की उम्मीदवार माया टंडन निवर्तमान चेयरमैन हैं। इन्हें अपने पति पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन व खुद की प्रतिष्ठा बचाने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है तो भाजपा की प्रत्याशी मनोरमा मौर्या विरासत संभालने के लिए समीकरण बना रही हैं। इनके पति रामसूरत मौर्या निवर्तमान सभासद हैं, इसलिए भी ज्यादा प्रयास कर रही हैं। इसी तरह शाहगंज नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रत्याशी बनीं गीता जायसवाल निवर्तमान चेयरमैन हैं। वह अपने जेठ एवं पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल की विरासत संभालने और प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में हैं। सपा की उम्मीदवार रचना सिंह भी अपने ससुर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह की विरासत संभालने के लिए मैदान में डटी हैं। बसपा की उम्मीदवार सुमन गुप्ता अपने पति पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता की प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। सुमन खुद चेयरमैन रह चुकी हैं। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार कपिल मुनि गुप्ता पूर्व में चेयरमैन रह चुके हैं। ऐसे में पुन: कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। यहीं हाल मछलीशहर, बदलापुर नगर पंचायतों में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें