फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुशी कहीं गम

Mon, 14 Dec 2015 12:38 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के एलान के साथ किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी का मुरझा गया। जीत की खुशी में समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के बीच विजयी सदस्यों को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


 इस तरह कहीं खुशी का माहौल रहा तो कहीं रिजल्ट आने के बाद खामोशी छा गई।रविवार को कई महीने की मेहनत का परिणाम सामने आने वाला था। परिणाम जानने की उत्सुकता में सुबह से ही मतगणना स्थलों के बाहर भीड़ जमा हो गई।

सुबह नौ बजने से पहले ही परिणामों की घोषणा होनी शुरू हो गई। ग्राम पंचायतवार रिजल्ट आने के बाद विजयी निर्वाचित प्रधान उत्साहित होकर मतगणना स्थलों से निकलते रहे। जैसे ही वे गेट के बाहर निकलते तभी पहले से ही इंतजार कर रहे
विज्ञापन


उनके समर्थक फूल माला से लाद देते थे। विजय मिलने के बाद लोग चेहरे पर मुस्कराहट लेकर बाहर निकल रहे थे। इस दौरान कोई खुशी से झूम उठा। कहीं खुशी और कहीं गम के माहौल के बीच यह माहौल जिले के सभी मतगणना स्थलों पर
विज्ञापन


रहा। मतगणना स्थलों पर फूल मालाओं की दुकाने भी लगाई गई थीं। इस दौरान विजयी सदस्य बाहर निकल रहे थे। उनके समर्थक दुकानों से फूल माला खरीद रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें