फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं तीन तो कहीं चार पीढ़ियों से एक ही घर में है प्रधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। पंचायत चुनाव में एक तरफ जहां दोबारा चुनाव जीतना चुनौती है, वहीं कुछ लोगों ने अपनी कुशल राजनीतिक क्षमता की बदौलत ऐसी मिसाल पेस की है कि कई पीढ़ियों से एक ही घर में ही प्रधानी चली आ रही है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के बछुवार गांव में तीन पीढ़ियों से एक ही घर में ग्राम प्रधान होते हैं। गांव निवासी जगदंबा प्रसाद मिश्र के पिताजी आजादी के समय से ही गांव के प्रधान रहे। पिता के बाद वह स्वयं प्रधान चुने गए। इस बार पंचायत चुनाव में जगदंबा प्रसाद की बहू हेमलता मिश्रा चुनाव में विजयी हुई हैं। उन्होंने अमरावती देवी को चुनाव में 13 मतों से हराकर जीत हासिल की है। वह कहती हैं कि गांव की जनता के प्यार से ही यह संभव हो पाया है।
मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर विकासखंड के रानीपुर ग्राम पंचायत के स्वर्गीय मुनेश्वर यादव 1972 से 1994 तक निर्विरोध प्रधान रहे। उनके निधन के बाद उनके पौत्र वीरेंद्र प्रताप राजा साहब व पौत्र की पत्नी रुमाली देवी प्रधान चुनी गईं। 2015 के चुनाव में राजा साहब की बहू सीता यादव प्रधान चुनी गईं। इस बार पुन: सीता यादव पत्नी राना पुष्पेश यादव ने जीत हासिल की। इस तरह चार पीढ़ियों से कोई दूसरा परिवार इस गांव का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें