जौनपुर। जिलेभर के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल 430 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से महज 36 मामलों का निस्तारण किया गया।
डीएम डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मछलीशहर तहसील में आयोजित सुनवाई में नामित एडीएम भू-राजस्व सीआरओ अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एक लेखपाल के अनुपस्थित होने पर उसका झूठ पकड़ते हुए एसडीएम व तहसीलदार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मछलीशहर : मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट की अध्यक्षता में कुल 104 शिकायतें आईं, जिसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एक बजे कोड़ाऊ सर्किल के लेखपाल राजपति सरोज की अनुपस्थित पाई गई।