फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ग्राम समाज की जमीन को अपना बताकर बेंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के उमरपुर गांव में राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ करते हुए भूमि को बेंचने के मामले में राजस्व टीम ने क्रेता व विक्रेता दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। उमरपुर गांव के एक भूभाग राजस्व अभिलेख में नवीन परती खाते की भूमि के नाम दर्ज है। इस प्रकार यह भूमि ग्रामसभा की है। इस भूमि को आबादी दिखाकर विनोद कुमार तिवारी निवासी उमरपुर ने दिनेश कुमार एवं राजकुमार यादव निवासी बाहरपुर कला को बिना अधिकार के बेंच दिया। कागज में हेराफेरी, धोखाधड़ी एवं जालसाजी करके अवैध रूप से क्रय विक्रय करने पर लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह पाल ने क्रेता विक्रेता के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष सुजानगंज घनश्याम शुक्ल ने बताया कि क्रेता विक्रेता के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर क्रेता राजकुमार यादव एवं विक्रेता विनोद कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें