फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप योजना: पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 109 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीजल के बढ़ते मूल्यों को लेकर चिंतित हो रहे किसानों के लिए सोलर पंप योजना (प्रधानमंत्री कुसुम योजना) शुरू की गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए जनपद में किसानों की अच्छी संख्या देखी जा रही है। हालांकि शासन से लक्ष्य निर्धारित होने के कारण पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 109 किसानों का ही चयन किया गया है, लेकिन अभी तक 74 किसानों ने ही कृषक अंश जमा किया है। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर साढ़े सात लाख किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से किसानों की आमदनी को दुगुना करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना शुरू की गई है। योजना के तहत जनपद में 109 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें सरकार की तरफ से किसानों को 60 फीसदी तक अनुदान दिया जाना है। योजना का लाभ लेने वाले किसानों को सोलर पंप के लिए बोरिंग स्वयं करानी है। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग में पंजीकृत किसानों में से 218 किसानों ने पहले आओ पहले पाओ के तहत सोलर पंप के लिए आवेदन किया लेकिन लक्ष्य निर्धारित होने के कारण 109 को ही पहले आओ पहले पाओ के तहत लाभ देने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन टोकन जारी होने के बाद इन किसानों को 12 जुलाई के तक चालान के जरिए कृषक अंश की धनराशि जमा करनी थी। निर्धारित समय में केवल 74 किसानों ने ही कृषक अंश जमा किया, जबकि शेष किसानों ने कृषक अंश जमा नहीं किया। ऐसे में प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को मौका दिया जाएगा।
किसानों को देना होता है 40 प्रतिशत का अंशदान
जौनपुर। अपर जिला कृषि अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंपों का वितरण किया जा रहा है। सोलर पंप की कुल लागत का 60 प्रतिशत केंद्र व प्रदेश सरकार वहन करती है। वहीं, 40 प्रतिशत की राशि किसानों को देनी है, जो किसान 40 प्रतिशत राशि जमा नहीं करेंगे, उनकी बुकिंग स्वत: खत्म हो जाएगी। अनुदान पर सोलर पंप हासिल करने के लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर पंजीकरण करवाना होता है। योजना में दो हार्स पावर का सबमर्सिबल पंप लगवाने पर 58853 रुपये अनुदान है। पंप और सोलर पैनल की कुल लागत 147131 रुपये है। किसान दो हार्सपावर से दस हार्स पावर तक का सोलर पंप लगवा सकते हैं। दस हार्सपावर पर अनुदान 185722 रुपये है।
विज्ञापन

जनपद में 109 किसानों को योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए 218 लोगों ने आवेदन किया था लेकिन अब तक 74 किसानों ने कृषक अंश जमा कर दिया है। जांच के लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है। टीम इन किसानों की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद सोलर पंप लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - जय प्रकाश, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें