फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिलाओं को झांसा देकर रुपये और आभूषण हड़पने के आरोप पर एसओजी ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी समूह की दर्जनों महिलाओं द्वारा गांव के ही समूह के महिला और उसके सहयोगी द्वारा आभूषण और लाखों रुपये झांसा देकर हड़पने के आरोप लगाते मामले की जांच की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी के निरीक्षक रामजन्म यादव के नेतृत्व में टीम ने जांच पड़ताल कर थाने पर आई दर्जनभर आरोप लगाने वाली महिलाओं का बयान दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक 15 जून को रामगढ़ गांव निवासी रेखा, अनीता, अंजू, मंजू, नैना, सीमा, किरन, कुसुम, वंदना, हिना, शारदा, शारदा, प्रीति सहित 18 से अधिक महिलाओं ने गांव की महिमा और उसके सहयोगी समूह संचालक पर झांसा देकर आभूषण और लाखों रुपये विभिन्न किस्तों में लेकर हड़प लेने का आरोप लगाते हुए थाने, तहसील और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी टीम ने बुधवार शाम चंदवक थाना पहुंचकर जांच पड़ताल कर आरोप लगाने वाली महिलाओं का बयान दर्ज किया। चंदवक थाना अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि जांच के उपरांत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें