फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज होगा मजबूत : पारिजात सोनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सुजानगंज रोड स्थित एक पैलेस में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का महिला सशक्तीकरण सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता पारिजात मयंक सोनकर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को समाज में अग्रणी स्थान प्राप्त है, क्योंकि परिवार और समाज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। सरकार भी महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही भावुक अंदाज में कहा कि वे स्वयं को सभी की बेटी मानती हैं और किसी को भी आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच मदद के लिए याद करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने उपस्थित सभी महिलाओं को नमन करते हुए उनके समय और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान पारिजात मयंक सोनकर ने उपस्थित महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया तथा हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें