फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड लगाने के बहाने बाइक लेकर उचक्का फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला बाजार में सोमवार को एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने खड़ी बाइक को साइड लगाने के बहाने उचक्का बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र डीह जहांनिया गांव निवासी कमलेश कुमार दिन में 12 बजे अपनी बाइक से लाला बाजार स्थित बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान पर पहुंचे। वह दुकान के सामने बाइक लॉक कर सरिया सीमेंट आदि का भाव ले रहे थे। इसी दौरान एक अपरिचित युवक बाइक के पास खड़े होकर कहा कि किसकी बाइक है। इसे साइड कर दीजिए दिक्कत हो रही है। कमलेश ने उस युवक को ही बाइक की चाभी देकर साइड लगाने को कह दिया। चाभी देने के बाद वह दुकानदार से बातचीत मे मशगूल हो गए। इतने में युवक बाइक चालू कर तेज रफ्तार में जौनपुर की तरफ फरार हो गया। कमलेश ने शोर मचाया लेकिन जबतक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तबतक बाइक लेकर वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उप निरीक्षक सन्त राम ने बताया कि आस पास की दुकानों के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज निकलवा कर छानबीन की जा रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें