फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का चेन छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बर्जी गांव स्थित नहर के पास शनिवार को बाइक पर पीछे बैठकर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पूरा कोदई गांव निवासी शल्लो त्रिपाठी पत्नी सुरेश त्रिपाठी बाल विकास परियोजना कार्यालय मुगराबादशाहपुर में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वह रोज की तरह शनिवार की शाम पति के साथ घर लौट रही थीं। बर्जी गांव में नहर के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से एक बिना नंबर की बाइक से पहुंचे बदमाश चलते वाहन से झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक चला रहे सुरेश त्रिपाठी गिरकर घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें