मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के पाली रजमलपुर रोड पर स्थित बिजूरका पोखरे के पास बाइक सवार बदमाश गांव में टीका लगाने जा रही एएनएम से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।
गुरुवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम लाल देवी गांव में कोरोना की टीका लगाने पाली रजमलपुर तिराहे से पैदल जा रही थी। वह जैसे ही उक्त पोखरे के पास पहुंची की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने लाल देवी के गले में पड़ी दो तोले की चेन झपट्टा मारकर ले भागे। लाल देवी ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पीडि़ता ने तहरीर दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।