फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े असलहा दिखाकर डॉक्टर से छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कसिली गांव के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे असलहा सटाकर एक डॉक्टर से बदमाशों ने सोने की चेन, मोबाइल और सात सौ रुपये छीन लिए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कसिली गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा की तरांव मोड़ पर क्लिनिक है। रोज की तरह दोपहर में भोजन करने अपने घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने इनकी बाइक रोक ली। बाइक पर बैठा दूसरा साथी उतरा और असलहा सटा दिया। इतने में दूसरा भी बाइक से उतर गया। असलहा देख डॉक्टर भयभीत हो गए। इस दौरान डॉक्टर से सोने की चैन, मोबाइल, जेब में रखा सात सौ रुपये नकद, गाड़ी की चाभी आदि ले लिए। थानाध्यक्ष रमेश कुमार जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है केवल मोबाइल छिनैती का मामला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें