फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस पर फायर करने वाला तस्कर मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहा गो तस्करी का आरोपी मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस महीने के पहले सप्ताह में अब तक कुल चार मुठभेड़ हो चुकी है। सभी बदमाशों के पैर में ही गोली लगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर त्रिवेणी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ काछीडीह मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस बल ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, वह घायल होकर गिर गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम, पता नूर हसन पुत्र नूर अहमद निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर बताया। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा, जिंदा कारतूस, एक बाइक बिना नंबर की बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ गो तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस हफ्ते कब और कहां हुआ मुठभेड़

1- 01 नवंबर- खुटहन के पटैला मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, गिरफ्तार हुआ।

2- 03 नवंबर- खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथाखुर्द मोड़ के समीप मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, गिरफ्तार हुआ।

3-04 नवंबर- शाहगंज क्षेत्र के गुड़बड़ी मोड़ी के पास मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया, पैर में गोली लगी, गिरफ्तार हुआ।

4- 07 नवंबर- मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के काछीडीह मोड़ के पास मुठभेड़ में एक गो तस्कर को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें