फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बक्सर से 90 लाख रुपये की हेरोइन लेकर पहुंचा तस्कर

विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और दिलदारनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्ता
विज्ञापन
दिलदारनगर। बिहार के बक्सर से हेरोइन की खेप लेकर गाजीपुर पहुंचे तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस ने मंगलवार की देर शाम डिलीवरी से पहले दबोच लिया। उसके कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह हेरोइन बक्सर से लेकर आया था और इसकी खेप दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहां निवासी मो. सैफ को पहुंचानी थी। एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि टीम को मंगलवार को तस्कर के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ वायरलेस चौराहे से जमानियां की ओर जाने वाले मार्ग पर बहुअरा मोड़ के पास घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 458 ग्राम हेरोइन के अलावा नकद 120 रुपये बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बहुअरा निवासी मो. अकलीम खां (29) के रूप में हुई।
पूछताछ में अकलीम ने बताया कि वह बक्सर से हेरोइन लेकर आया था। थाना प्रभारी के अनुसार, वह इसे रकसहां निवासी मो. सैफ को देने जा रहा था। पुलिस ने अकलीम के खिलाफ दिलदारनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। एएनटीएफ और पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसे हेरोइन की खेप पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन

डिलीवरी से पहले गिरफ्तारी ने खोली कड़ी : एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि अकलीम की गिरफ्तारी से पुलिस को हेरोइन की सप्लाई के एक कनेक्शन का पता चला है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि बक्सर से खेप किसके जरिए पहुंची और गाजीपुर में इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी के बताए लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें