फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात कड़ेरेपुर गांव की नहर पुलिया के पास से पिकअप में लदी 160 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिकअप में सवार दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। अरुणाचल प्रदेश की बनी शराब को जिले में खपाने की तैयारी थी। बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि बदलापुर थाने के प्रभारी राजेश यादव, स्वाट टीम प्रभारी बालेंद्र यादव व सर्विलांस प्रभारी ओम नारायण सिंह ने सोमवार की रात मुखबिर से सूचना पर कड़ेरेपुर गांव की नहर पुलिया के पास रात में करीब सवा दो बजे पिकअप की घेराबंदी की। पुलिस से घिरने पर पिकअप सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पिकअप से अरुणाचल प्रदेश में 160 पेटी में 8 हजार बोतल शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ध्रुवराज सिंह बताया। वह प्रतागपढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र के रामगढ़ा का रहने वाला है। उस पर शराब तस्करी के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें