फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर जीत मिली तो समझों हर क्षेत्र में होंगे सफल

Wed, 02 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि खेल के मैदान पर यदि विजय मिलती है तो जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्ति सफल होता है। खिलाड़ी को लक्ष्य बनाकर ही खेल के मैदान पर उतरना चाहिए।
विज्ञापन


वह बुधवार को विवि के एकलव्य स्टेडियम आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में धूप व छांव सदैव आते जाते रहते हैं। इसमें समय का सही प्रबंधन करना चाहिए। सफ लता के लिए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए। यही कोशिशें रंग लाती हैं। खेल प्रतिस्पर्धाओं ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई के समय और उसके बाद सदैव एक अलग पहचान बनती है।

खेल समिति के अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। एकलव्य स्टेडियम विद्यार्थियों के लिए मानसिक व शारीरिक मजबूती का बड़ा केन्द्र है। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिताएं परिसर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की एक कार्यशाला साबित होगी।
विज्ञापन


खेल समिति के सचिव डा. प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर की खेलकूद गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। पहले दिन 1500 मीटर में पुरूष और महिला दौड़ स्पर्धा काआयोजन किया गया। पुरूष वर्ग में सूर्य प्रताप सिंह प्रथम, पुलकित सिंह द्वितीय एवं अंकित मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रभावती पटेल को पहला स्थान मिला।  अजीता ने द्वितीय एवं नेहा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रो.डीडी दूबे, डा. विपिन चन्द्र अस्थाना, डा. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. जेबी सिंह, डा. हरेन्द्र सिंह, डा. रामआसरे शर्मा, डा. देवेन्द्र कुमार सिंह, डा.रामनारायण, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. वीडी शर्मा, डा. अजय द्विवेदी, डा. वंदना राय, डा. मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे। स्वागत डा. एचसी पुरोहित ने किया।  संचालन अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें