फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि विवाद में मारपीट में 6 घायल, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानागद्दी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुवानी (टेकुंरीडीह) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना मंगलवार दोपहर की है। टेकुंरीडीह कनुवानी निवासी मालती देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी विद्या देवी और उनकी बेटियां खुशबू व वर्षा उर्फ चंदा, सरिता, रमेश व आदर्श ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें मालती और धीरज और देवर के बेटे अर्जुन को भी चोट लगी। मंगलसूत्र भी छीन लिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विद्या देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी नरसिंह, धीरज, मालती देवी व अर्जुन ने मिलकर उन्हें, उनकी पुत्री वर्षा तथा भतीजे आदर्श को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी केराकत दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बदलापुर के हंकारपुर वार्ड निवासी नगर पंचायत में संविदा कर्मी सुशील उपाध्याय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 12 जनवरी की अपने साथी बृजेश सिंह के साथ घर जा रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचा था, बाइक खड़ी कर पांच लोगों ने रोक लिया। लात-घूसों से पिटाई कर दी। लेदुका निवासी अमीन की तहरीर पर पुलिस गांव के ही सर्वन दूबे व उसके पिता तुलसीदास पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें