क्षेत्र के ग्राम डेड़ुवाना में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मड़हा जलाने का आरोप भी लगाया। मारपीट में एक पक्ष से सतीश विश्वकर्मा (27) ,प्यारे लाल विश्वकर्मा (51) व अमित कुमार विश्वकर्मा (17) तथा दूसरे पक्ष से भानुप्रताप सिंह (73) , विजय प्रताप सिंह (76) व उदय प्रताप सिंह (78) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें सतीश विश्वकर्मा ,प्यारे लाल विश्वकर्मा व भानुप्रताप सिंह की स्थिति नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के सतीश विश्वकर्मा एवं दूसरे पक्ष के भानुप्रताप सिंह की ओर मुकदमा दर्ज करा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है