सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव रखौली में रविवार को सांड़ के हमले से छह लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रखौली गांव निवासी अभिषेक (38), दयाशंकर पाण्डेय (65), किशना पाण्डेय (60) और शिव शंकर पाण्डेय (55) घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके पहले भी सांड़ के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। मुन्ना खान, गुलाब यादव, मिठाई लाल सरोज, रोहित यादव, अजय सिंह आदि किसानों ने बताया कि सांड़ के आतंक से हम खेती भी नहीं कर पा रहे। पशुओं को चराने, पशु शाला में बंधे पशुओं के लिए भी यह खतरा बन गया है। इससे पूरा गांव भयभीत है। किसानों ने जिला प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।