धनतेरस पर सोमवार को जिले के बाजारों में धन की खूब बरसात हुई। चार और दुपहिया वाहनों, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में खरीददारी के लिए देर रात तक भीड़ रही। खरीददारों की भीड़ के चलते शहर में ओलंदगंज, कोतवाली, चहारसू आदि
प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। व्यापारियों की मानें तो करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ । धनतेरस पर पर शहर के आधा दर्जन से अधिक बाइक एजेंसियों और मारुति कार के कीर्तिकुंज आटो मोबाइल्स, टाटा के अनी मोटर्स, हुंडई,
महिंद्रा आदि शोरूम में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। तकरीबन डेढ़ सौ कारों की डिलेवरी और पांच सौ बाइक की बिक्री हुई। धनतेरस पर बरतन और इलेक्ट्रानिक्स के बाजार में भी काफी भीड़ देखने को मिली।
जेसीज चौराहा स्थित देवता इलेक्ट्रानिक्स से सैकड़ों फ्रिज, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी बिक गए। सराफा कारोबार में काफी रौनक देखी गई। पिछले साल की तुलना में इस साल 30 से 35 फीसदी अधिक बिक्री हुई।