जौनपुर। नगर स्थित अकबर पैलेस में जेसीआई चेतना की ओर से छह दिवसीय नमस्ते जेसीआई सप्ताह का बुधवार की देर शाम समापन किया गया।
संस्था अध्यक्ष जेएफएम अभिलाषा ने कहा कि छह दिन चले नमस्ते जेसीआई सप्ताह के दौरान सभी जेसीआई सदस्यों, पत्रकार बंधुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह हमारे लिए गर्व का अवसर है। जेसीआई सप्ताह के चेयरमैन जेसी सोनी जैसवाल ने साप्ताहिक विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी एचजीएफ आलोक सेठ, पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी एचजीएफ राधे रमन जायसवाल ने जेसीआई चेतना से जुड़े अनुवभ को साझा किया। इस मौके पर मंडल अधिकारी अभिनव चौरसिया, गौरव सेठ, गुलाम साबिर समेत सर्वजीत श्रीवास्तव, मेधांश श्रीवास्तव, सतीश मौर्य, दुर्गेश नंदन, राजा सुचंद्र गुप्ता, अश्वनी बैंकर, देवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।