फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला से मारपीट व मानसिक प्रताड़ना में पुलिसकर्मी समेत छह केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने सोमवार को पुलिस विभाग में तैनात अपने जेठ और 5 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद बुधवार को महिला की सास भगवती देवी, पति अवनीश, ननद ममता देवी, जेठानी प्रतिभा, प्रयागराज जिले में पुलिस विभाग में तैनात जेठ अंकित गिरी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव की नगीना ने सोमवार की शाम करीब 4 बजे तहरीर दी। इसमें बताया कि पिछले 2 साल से उसे दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। वे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट भी कर रहे हैं।महिला ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। विवाह के दौरान उसके ससुराल वालों को दहेज में नकदी और कई सामान दिया गया था। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में तैनात उसके जेठ ने कई बार उसे घर से निकालने की धमकी भी दी है। महिला का आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाई। अब ससुराल वाले उसे घर से निकल जाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें