मुंगराबादशाहपुर। फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप पर लड़कियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल कर लोगो के साथ ठगी करने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
फर्जी सिम से लड़कियों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले प्रयागराज के ऋशांत मिश्रा निवासी पतईया थाना सराय ममरेज, सौरभ यादव बाघम्बरी गद्दी दारागंज, वेद प्रकाश पाण्डेय निवासी अरका करारी कौशांबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मिर्ज़ापुर के विशेष जायसवाल निवासी देवरी थाना हालिया व लाईबा नया पुरवा निवासी युवती सहित जौनपुर के सुजानगंज छदान निवासी प्रिंस तिवारी को भी पकड़ा गया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि आरोपियों के पास से 11 मोबाईल, चार पहिया वाहन, बीस हजार नकद बरामद हुए। सभी छह पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद