धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विझवार सारंग गांव के श्याम देव निषाद ने छह लाख के चक्कर में साढ़े छह हजार रुपये गंवा दिए।
श्याम देव निषाद के मोबाइल फोन पर शनिवार दोपहर को एक ही नम्बर से दो बार कॉल आया कि आप का प्रधानमंत्री आवास पास हो गया है। आप हमारे दिए गए बैंक खाते में साढ़े छह हजार जमा कर दीजिए। आप को छ लाख रुपये और एक प्रधानमंत्री आवास मिल जाएगा। छह लाख रुपये व आवास पाने के चक्कर में श्याम देव ने मुफ्तीगंज यूनियन बैंक से अपने खाते से साढ़े छ हजार रुपये उस खाते में जमा कर दिया। बाद में उस नंबर पर फिर काल करने की कोशिश की तो वह नंबर लगातार बंद आने लगा। उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ तो बैंक में शिकायत की। जांच में पता चला कि जिस खाते में उन्होंने पैसा जमा किया है वह खाता राम दयाल गंज के ही किसी किसी महिला का है। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है।