फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीतापुर आंख अस्पताल का होगा कायाकल्प, लगेंगी नई मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बहुचर्चित सीतापुर आंख अस्पताल के दिन बहुरेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को सीतापुर आंख अस्पताल जौनपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला नेत्र सुधार समिति में मौजूद 27 लाख की लागत से नई मशीनें व मरम्मत का कार्य कराकर इसका कायाकल्प किया जाएगा। बता दें कि अमर उजाला के चार जनवरी के अंक में ‘खुद बीमार हुआ सीतापुर आंख अस्पताल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया, जिसमें यहां की ऐतिहासिकता व वर्तमान के खराब स्थिति को दर्शाया गया था। जिसको संज्ञान में लेने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कूड़ा बिखरा व घासें उगी हुई मिलीं। जिलाधिकारी ने अस्पताल में पाई गई खामियों को जल्द से जल्द ठीक कराएं जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि अस्पताल के भूमि की पैमाइश करा दी जाए। अस्पताल में तत्काल एक चौकीदार की नियुक्ति की जाए जिससे अराजक तत्व अस्पताल परिसर में घुसने न पाए। अस्पताल परिसर में बाहर की गाड़ियां कदापि खड़ी न रहे। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि पुरानी बिल्डिंगों को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण कराने की कार्यवाही की जाए। वहीं कक्षों में निष्प्रयोज्य कबाड़ वाले बेड को भी हटाने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि तत्काल टीम लगाकर परिसर की साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने जल्द जल्द अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
अनुपस्थित एक चिकित्सक व पांच स्वास्थ्य कर्मियों का काटा वेतन
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक डॉ. शफीक अहमद व अन्य पांच स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस कृष्ण कुमार राय को निर्देश दिया कि बायोमीट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने डॉ.अशोक यादव व डॉ.प्रभात सिंह से जानकारी लिया। सीएमएस कृष्ण कुमार राय को निर्देश दिया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में अलाव की समुचित व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें