फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने की भाई के दीर्घायु होने की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व भैया दूज शनिवार को मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

मैहर देवी मंदिर परिसर, जागेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान घाट समेत विभिन्न स्थलों पर भैया दूज पर्व मनाया गया। कई स्थानों पर बहनों ने इस पर्व को अपने घरों में मनाया। यम द्वितीया पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुबह से घरों में चौक बनाकर उसमें भटकइया, सुपारी सहित अन्य सामग्री के साथ मूसल से सुपारी फोड़कर यम देवता का पूजन किया गया। बहनें स्नान आदि कर पहले से बने गोंठ में पहुंचीं। वहां चना, पान, सुपारी को कूटा गया। अन्नकूट के बाद गोंठ में पहले से बनाए गए गोबर से बने गोवर्धन की प्रतिमा का पूजा अर्चना की। यहां दूध, चीनी की घरिया, खिलौना, लाई, मिठाई व फल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। विधिवत पूजन के बाद बहनें घर लौटीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें