सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के भगरी गांव में मंगलवार को खेत में घास काटने के विवाद में जेठानी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपनी देवरानी को पीट दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भगरी गांव निवासी सीमा देवी ने जलालपुर थाने पर तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार को घास काटने को लेकर जेठानी मीता देवी से विवाद हो गया। जिसके बाद मीता देवी ने अपने पुत्र प्रिंस को लेकर उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष प्रभारी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीमा की तहरीर पर मीता देवी, प्रिंस कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।