फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साहब! मेरे मुर्गों को दी जातिसूचक गाली, दर्ज कराएं मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा के सामने शुक्रवार को अजीब मामला आया। एक पीड़ित ने कहा कि गांव के दबंगों ने उसके दो मुर्गों को जातिसूचक गाली दी और पका के खा गए। पुलिस दबंगों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। साथ ही दो मुर्गों का पैसा भी हर्जाने के तौर पर दिलाए। तेजीबाजार थानाक्षेत्र के हिंगूपुर गांव के बद्री प्रसाद गौतम ने एसपी की जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गत दो अक्तूबर को गांव के कुछ दबंग लोग उसके दरवाजे पर आए। उसके दो देसी मुर्गाें के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन

पैसा मांगने पर मुझे धक्का देकर गिरा दिया। तेजीबाजार एसओ ने कार्रवाई नहीं की। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने उससे कहा कि मुर्गे को गाली दिए तो क्या हो गया। मुर्गा अनुसूचित जाति का थोड़ी न होता है। तो उसने तर्क दिया कि ‘साहब जब हम अनुसूचित जाति क हई त हमार मुर्गा भी त उहै जाति क होई न...’। यह सुनकर वहां मौजूद लोग सोचने लगे। एसपी ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बद्री प्रसाद ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने दबंगों से मात्र 800 रुपये दिलाए। जबकि दोनों मुर्गाें के 2500 रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें