जौनपुर। तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम डॉ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में बदलापुर में सुनवाई के दौरान एक पीड़ित ने तहसील में 15 रुपये की खतौनी 20 से 50 रुपये में मिलने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। छह तहसीलों में 755 शिकायतों में से 63 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामले में संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र भेज दिया गया है। बदलापुर : तहसील सभागार में फरियादी मनोज तिवारी ने डीएम को अवगत कराया कि कर्मचारियों की मनमानी व बिचौलियों की सह पर खतौनी 20 से 50 रुपये में मिलती हैं। थाना तहसील व ब्लॉक कार्यालय पर दलाल इतने सक्रिय हैं कि बिना उनके कोई काम ही नहीं हो सकता है। सुनवाई के दौरान कुल 125 जरूरतमंदों ने अपनी जरूरत के प्रार्थना पत्र दिया। इसमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
मछलीशहर : शनिवार को तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। इस दौरान कुल 138 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से मौके पर कोई निस्तारण नहीं हो सका। सदर तहसील का कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में एसपी डा.कौस्तुभ व एसडीएम संतबीर सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र में से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं : मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कुल 104 शिकायती प्रार्थना पत्र में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। केराकत : केराकत ब्लाक सभागार में एसडीएम सुनील कुमार भारती के अध्यक्षता में 186 फरियादियों में से 18 का निस्तारण किया गया।
शाहगंज: तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में कुल 133 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से मौके पर 17 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, चिकित्साधीक्षक डाॅ.रफीक फारुकी, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी आदि मौजूद रहे।