वाराणसी से पधारे आचार्य पंडित कथा व्यास: प्रमोद त्रिवेदी महाराज ने कहा कि भागवत ऐसी अमृत कथा है, जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य का पाप कट जाता है और उसका हृदय निर्मल हो जाता है। यह बातें उन्होंने बुधवार को तालामझवारा गांव में पंडित रुद्रप्रसाद पांडेय के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ के कथा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धुंधकारी नामक एक पिशाच ने अपने जीवन में बहुत ही क्रूर कर्म व पाप किए थे। इस कारण वह प्रेत योनि में भटक रहा था। धुंधकारी भी प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण कर रहा था। कथा सुनने के कारण उसके पाप कट गए और उसको मुक्ति मिल गई। उसने फिर से मनुष्य जीवन प्राप्त कर लिया था। इस मौके पर आचार्य कमलाकांत मिश्रा, आचार्य गोपाल शुक्ल, गायक विनोद दुबे, तबला पर निखिलजी, आर्गन में संतोष बृजनारायन पांडेय शारदा पांडेय, जयशंकर पांडेय, अवधेश पांडेय नारायण पांडेय, अवधनारायण सिंह, कृष्णचंद चौबे, प्राणनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।