19- सिंगरामऊ स्थित राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फीता ?
- फोटो : JAUNPUR
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिंगरामऊ इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जय बाबा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बदलापुर तहसील के श्री बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर, आर्य इंटर कॉलेज लेदुका, सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर ,श्री गणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर, वंशा देवी इंटर कॉलेज गजाधरपुर, श्री राम लखन सिंह इंटर कॉलेज नकहरा सहित अन्य विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के द्वारा चुने गए बच्चे टीडी कॉलेज जौनपुर में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें। प्रधानाचार्य जगदीश सिंह विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मेजर दिलीप सिंह, लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश सिंह , सीताराम मौर्य, आशीष सिंह ,बृजेश सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल मिश्र, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।