फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिकरारा का किशोर ओडिशा में झील में नहाते समय डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के चौरामोहनदास (गोसाईगंज) निवासी एक किशोर की मंगलवार को उड़ीसा के सुंदरगढ़ स्थित झील में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार की सुबह को घर पहुंचा। परिजनों ने दोपहर में गोमती नदी के राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गोसाईगंज निवासी श्याम लाल गुप्त का बड़ा बेटा श्याम सुंदर गुप्ता (16 ) एक माह पहले उड़ीसा अपने मौसा नंदलाल गुप्ता के घर गया था। वहीं सुंदरगढ़ में मौसा के साथ बर्फ का व्यवसाय करता था। परिजनों के मुताबिक होली के दूसरे दिन मंगलवार की शाम वह अपने दोस्तों के साथ सुंदरगढ़ स्थित झील में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग कर्मी काफी मशक्कत के बाद उसको झील से बाहर निकाले। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन बुधवार को सुंदरगढ़ पहुंचे और शव का अंत्यपरीक्षण के बाद लेकर बृहस्पतिवार को भोर में गांव पहुंचे। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी माता सुनीता का करुण क्रंदन सुन सभी की आंखे नम हो रही थी। छोटे भाई सत्यम (10) व बहन नंदिनी (8) का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता श्याम लाल को मानो बेशुध हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें