फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एसआईबी टीम ने दुकान में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के अलीगंज मोहल्ले में सोमवार की दोपहर आयकर विभाग की विशेष जांच दल (एसआईबी) टीम ने मनोज ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारकर की कार्रवाई की। सूचना मिलते ही नगर के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। छापा के दौरान टीम के कागजातों की छानबीन करते हुए बिक्री के अनुपात में कम टैक्स जमा करने की बात सामने आई। टीम ने अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

नगर के अलीगंज मोहल्ला स्थित मनोज ट्रेडर्स की दुकान पर वाराणसी जीएसटी की विशेष जांच दल (एस आईबी) डिप्टी कमिश्नर अनिल हरीश व वीरेंद्र पाल सिंह अपने टीम के साथ सायं करीब चार बजे पहुंचे। फर्म की लेन देन बिल आदि संबंधित कागजातों की जांच करने लगे। टीम की जांच में बिक्री के अनुपात में टैक्स जमा न होने की जानकारी मिली। देर रात तक टीम आवश्यक अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर जांच करती रही। इसके पहले नगर में 28 अक्तूबर को भी नगर के एक बर्तन व्यवसायी के यहां नौ घंटे चली छापेमारी के दौरान 15 लाख रुपये की अर्थदंड वसूली की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें